एलएंडटी सेमीकंडक्टर और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने वैश्विक ग्राहकों के लिए बाजार-अग्रणी चिप उत्पादों के स्वदेशी विनिर्माण के विस्तार के लिए साझेदारी की

Spread the love
  • सहयोग भारत में डिजाइन किए गए चिप्स के औद्योगिकीकरण और घरेलू विनिर्माण को सक्षम बनाता है
  • समय की बचत (टाइम-टू-मार्केट), विश्वसनीयता और आपूर्ति श्रृंखला लचीलेपन को बढ़ाने के लिए साझेदारी

मुंबई : भारत की अग्रणी फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी एलएंडटी सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (LTSCT) और भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) ने वैश्विक ग्राहकों को सेवा प्रदान करने के लिए भारत में बाजार-अग्रणी चिप उत्पादों के स्वदेशी विनिर्माण का विस्तार करने हेतु एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस गठबंधन का उद्देश्य ऑटोमोटिव, औद्योगिक, संचार, सुरक्षा और इंटेलिजेंट-एज क्षेत्रों में अगली पीढ़ी के उत्पादों का समर्थन करने के लिए स्वदेशी डिजाइन और विनिर्माण क्षमताओं का निर्माण करना है।

यह साझेदारी घरेलू चिप विनिर्माण को आगे बढ़ाने के लिए एलएंडटी सेमीकंडक्टर के फैबलेस डिजाइन नवाचार और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की सेमीकंडक्टर पैकेजिंग और फाउंड्री क्षमताओं को एक साथ लाती है। दोनों कंपनियां टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैब प्रोसेस टेक्नोलॉजीज और पैकेजिंग समाधानों की श्रृंखला में एलएंडटी सेमीकंडक्टर के वर्तमान और भविष्य के उत्पादों के लिए संयुक्त रूप से चिप निर्माण और पैकेजिंग अवसरों का पता लगाएंगी। इस सहयोग में पैमाने (बड़े स्तर) पर कुशल विनिर्माण सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ चिप डिजाइन से लेकर निर्माण अनुकूलन (फैब्रिकेशन ऑप्टिमाइजेशन) भी शामिल होगा।

इस विकास पर बोलते हुए, एलएंडटी सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी, डॉ. संदीप कुमार ने कहा:

“सेमीकंडक्टर नेतृत्व को तेजी से न केवल डिजाइन सफलताओं से बल्कि उन्नत पैकेजिंग और विनिर्माण के माध्यम से उन डिजाइनों को औद्योगिक रूप देने की क्षमता से परिभाषित किया जाएगा। एलटीएससीटी में, हम इसे मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन) में ऊपर उठने के भारत के अवसर के रूप में देखते हैं। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ हमारी साझेदारी उन क्षमताओं के निर्माण में एक निर्णायक कदम है, यह सुनिश्चित करते हुए कि अगली पीढ़ी के सेमीकंडक्टर उत्पादों को भारत में डिजाइन किया जा सकता है और गति, विश्वसनीयता व पैमाने के साथ वैश्विक बाजारों में पहुंचाया जा सकता है।”

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ और एमडी, डॉ. रणधीर ठाकुर ने कहा:

“टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स हमारे घरेलू और वैश्विक ग्राहकों को सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में विश्वसनीय, उच्च गुणवत्ता वाले समाधान प्रदान करने के लिए भारत में विश्व स्तरीय सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षमताएं स्थापित कर रहा है। एलटीएससीटी के साथ हमारी साझेदारी एक महत्वपूर्ण कदम है जो सेमीकंडक्टर विनिर्माण, पैकेजिंग और परीक्षण में हमारी क्षमताओं के साथ एलएंडटी सेमीकंडक्टर की गहरी फैबलेस डिजाइन और इंजीनियरिंग विशेषज्ञता को जोड़कर एक पूर्ण-स्टैक सेमीकंडक्टर राष्ट्र बनने के भारत के दृष्टिकोण में तेजी लाएगी।”

यह साझेदारी भारत सरकार के “मैन्युफैक्चर इन इंडिया – फॉर इंडिया एंड फॉर द वर्ल्ड” के दृष्टिकोण के साथ संरेखित है, जो भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में एक नेता के रूप में स्थापित करने के लिए सेमीकॉन 2.0 (Semicon 2.0) के घरेलू पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और मूल्य संवर्धन पर ध्यान केंद्रित करने की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। एक साथ मिलकर, एलटीएससीटी और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का लक्ष्य पैकेजिंग प्रौद्योगिकियों, विनिर्माण उत्कृष्टता और गुणवत्ता प्रणालियों को आगे बढ़ाना है जो भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को मजबूत करते हैं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *