थाना अयोध्यानगर पुलिस ने आटो चालक के साथ देर रात हुई लूट की घटना का किया खुलासा, त्वरित कार्यवाही कर 02 लुटेरे भेजे जैल।

Spread the love
  • आरोपियों ने देर रात ऑटो चालक को निशाना बनाकर पैसे और ऑटो लुटने की बनाई थी योजना।
  • ऑटो लूटकर अशोकनगर ले जा रहे थे आरोपीगण, सीएनजी खत्म होने पर पीछा कर रही पुलिस टीम ने कुदावल के पास दबोचा।
  • ग्राम गरेठी, अशोकनगर निवासी आरोपी सुमित ने अपने मौसेरे भाई आरोपी के साथ भोपाल से ऑटो लूटकर अपने गांव तरफ बेचने की बनाई थी योजना।
  • आरोपी पहले भी इसी तरह की लूट का कर चुके प्रयास, परन्तु कामयाब नही हो पाये ।
  • पुलिस की देर रात कैब और ऑटो चालकों को सतर्क रहने हेतु अपील । नगरीय क्षेत्र भोपाल में चोरी एवं लूट की वारदात करने वालों पर सख्त कार्यवाही एवं शत प्रतिशत बरामदगी हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल श्री संजय कुमार (भापुसे) एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान (भापुसे) द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री विकाश कुमार शहवाल (भापुसे) एवं अति पुलिस उपायुक्त जोन -2 सुश्री मिनी शुक्ला (भापुसे) के नित्य पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त श्री मनोज कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थाना श्री महेश लिल्हारे के नेतृत्व में अयोध्यानगर पुलिस टीम ने देर रात ऑटो चालक से लूट की घटना कारित कर ऑटो लेकर भागे आरोपियों को कूदावर के पास दबोचकर लूटा गया ऑटो, एक मोबाइल फोन बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

घटना –दिनांक 03.10.2026 को फरियादी अरमान पिता मंसूर निवासी अब्बास नगर, थाना गांधी नगर भोपाल थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि वह रात में ऑटो चलाने का कार्य करता है, देर रात निजनिजामुद्दीन पिपलानी के पास एक आरोपी युवक के द्वारा ऑटो बुक कराकर कहा दूसरे जगह सी सेक्टर अयोध्या नगर से अपने दूसरे साथी को लेकर उसके साथ फिर भानपुर जाने का कहा गया, आरोपी के द्वारा निजामुद्दीन से ऑटो में सवार होकर दूसरा आरोपी जो सी सेक्टर में खड़ा था। वहां लेकर गया दोनों ऑटो में सवार हुए और रास्ते में थोड़ी दूर अंधेरे वाली जगह पर पहुंचते ही दोनों आरोपी के द्वारा फरियादी ऑटो चालक को आगे पीछे से पकड़कर मारपीट करने लगे और जबरदस्ती ऑटो का हैंडल अपने हाथ में लेकर फरियादी को लात मारकर नीचे गिरा दिया और ऑटो लेकर फरार हो गए । घायल हुए फरियादी को थोड़ी देर कुछ समझ में नहीं आया। फिर आरोपियों की दिशा में जाकर तलाश किया है। फिर अपने घरवालों को संपर्क कर उनके साथ आकर रिपोर्ट किया। रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अप. क्रमांक 512/26 धारा 309(6), 115(2), 296(अ), 3(5) बीएनएस का पंजीबध्द कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल फरियादी के बताई हुई दिशा में आरोपी की तलाश पतारसी के लिए रास्ते में मिले लोगों से पूछताछ करते हुए उनकी निशानदेही पर जिस तरफ भागे उस तरफ आगे बढ़े, पता चला कि आरोपीगण बिलखरिया से कुदावल की तरफ भागे है, पुलिस टीम के द्वारा तत्काल उस तरफ आगे बढ़कर देखा कि वह ऑटो सड़क किनारे अंधेरे में खड़ा कर दो लड़के उसको चालू करने का प्रयास कर रहे है, तभी पुलिस टीम नें उनको घेरकर पकड़ा जिन्होंने अपना नाम सुमित मेहतर एवं सुमित उज्जैनवाल बताया। इस तरह घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों से लूटा हुआ ऑटो और एक मोबाइल फोन जब्त किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इससे पहले भी एक दो बार ऐसे ही प्रयास किया था किन्तु वह सफल नहीं हो पाए थे । आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

जब्त मशरूका –
01 आटो क्रमांक MP04 ZP 2036,
01 रियलमी मोबाइल फोन
कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए।

गिरफ्तार आरोपी –
01. सुमित मेहतर उर्फ सुमित वाल्मीक पिता जितेन्द्र वाल्मीकि/मेहतर उम्र 20 साल निवासी ग्राम बहरिया, गरेठी थाना इसागढ जिला अशोकनगर
शिक्षा – 5 वीं
काम – मजदूरी ।
आपराधिक रिकार्ड-

  1. अप.क्र 197/23 धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि
  2. अप.क्र 512/26 धारा 309(6),115(2), 296, 3(5) बीएनएस
  3. सुमित उज्जैनवाल पिता विवेक उज्जैनवाल उम्र 24 साल निवासी ए-1 किराना स्टोर के पास म.न. 219 के सामने मियां भाई का मकान निजामुद्दीन कालोनी पिपलानी भोपाल ।
    शिक्षा – 9 वी ।
    काम – पुताई।
    आपराधिक रिकार्ड-
  4. अप.क्र 512/26 धारा 309(6),115(2), 296, 3(5) बीएनएस

तरीका वारदात- आटो चालक के साथ मारपीट कर जान से मारने का भय दिखा कर दिया था घटना को अंजाम।

सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरी. महेश लिल्हारे, उनि संजय दुबे, सउनि राजेश जामलिया, प्र.आर. मनोहर सिंह, प्रआर अतुल सिंह , प्रआर दिनेश मिश्रा, आर. महिपाल सिंह, आर विवेक सिंह, आर मनमोहन सिंह, आर हतेन्द्र सगर, आर चन्दु रधुवंशी, आर सतीश यादव, आर भूपेन्द्र ( तकनीकी शाखा, जोन 2 कार्यालय) की रही सराहनीय भूमिका ।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *