आदिवासी अंचल के ग्राम ऊंटकटा व खापा चमेली में पारंपरिक विमान कार्यक्रम संपन्न

Spread the love

समाजसेवी संदीप जैन ‘बब्लू सिनेमा’ ने की पूजा-अर्चना, भजन-नृत्य ने मोहा मन

देवरी कला -:आदिवासी बहुल अंचल के ग्राम ऊंटकटा एवं ग्राम खापा चमेली में आयोजित पारंपरिक विमान कार्यक्रम में क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी संदीप जैन (बब्लू सिनेमा) ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान के साथ विमान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय आदिवासी भाइयों द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक भजनों और लोक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। समाजसेवी संदीप जैन ने इस सांस्कृतिक प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि हमारी पारंपरिक संस्कृति ही हमारी असली पहचान है, जिसे सहेजना हम सबका कर्तव्य है। ग्रामीणों ने भी संदीप जैन का आत्मीय स्वागत किया।
इस धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में सरपंच चंद्रभान पटेल, विजय राजपूत और गुलाब सिंह घोषी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन कार्यक्रम का हिस्सा बने।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *