इग्नू (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय) के शिक्षार्थी सहायता केंद्र (एलएससी) 15275, एम्स भोपाल ने सितंबर 2026 में दो महत्वपूर्ण व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए। ये कार्यक्रम सीबीआरएनई आपदाओं के चिकित्सकीय प्रबंधन में स्नातकोत्तर प्रमाणपत्र (पीजीसीएमडीएम) और एमबीए (स्वास्थ्य एवं अस्पताल प्रबंधन) के थे।
पीजीसीएमडीएम (सीबीआरएनई) के व्यावहारिक सत्र और परीक्षा 7 से 11 सितंबर 2026 तक आयोजित किए गए। सीबीआरएनई का अर्थ है रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल (विकिरण से जुड़ी) और परमाणु आपदाएं। इस दौरान प्रतिभागियों को इन आपदाओं के प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण, प्रदर्शन और मूल्यांकन की सुविधा दी गई। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ अरुण एम कोकणे, डॉ शाश्वती नेमा, डॉ सुरुचि जैन, डॉ दीपा सिंह और श्री अवनीश मिश्रा ने अपनी विशेषज्ञता और मार्गदर्शन से योगदान दिया।
एमबीए (स्वास्थ्य एवं अस्पताल प्रबंधन) के व्यावहारिक सत्र 14 से 25 सितंबर 2026 तक चले। इसमें 13 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया। विद्यार्थियों को अस्पताल के विभिन्न विभागों और सेवाओं में काम करने का मूल्यवान व्यावहारिक अनुभव मिला।
