रील बनाने के नाम पर युवती ने उड़ाए व्यापारी की गाडी की डीक्की से 10 लाख…

Spread the love

मप्र। इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर रील बनाना सराफा की ज्वेलरी शॉप के मैनेजर को महंगा पड़ गया । युवती द्वारा इंस्टाग्राम पर रिल बनाने के बहाने युवती ने अपने टू व्हीलर वाहन की डिक्की में दस लाख रूपये रखे और लेकर फरार हो गई ।

दरअसल पूरी घटना इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र की है जहां रोज की तरह सराफा स्थित सांवरवाला ज्वैलर्स के मैनेजर द्वारा बैंक में पैसा जमा करने जाता था उसी दौरान मैनेजर अंकित को उसकी पुरानी परिचित युवती ने बातों में उलझाया और बैंक में जमा कराने के लिए ले जाए जा रहे ₹10 लाख अपनी एक्टिवा की डिग्गी में रखवा लिए। इसके बाद युवती घर जाने का बहाना बनाकर रुपए समेत गाड़ी लेकर फरार हो गई। मामले में एमजी रोड पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही फरियादी अंकित उपाध्याय सराफा स्थित सांवरवाला ज्वैलर्स में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह शोरूम का ₹10 लाख का कलेक्शन बैंक में जमा कराने के लिए मोपेड से निकला था। इसी दौरान डीआरपी लाइन के पास भारतीय स्टेट बैंक के गेट पर उसे अपनी पुरानी परिचित आयुषी बागदे उर्फ आयुषी वर्मा मिली। युवती ने अंकित को रोककर कहा कि वह अक्सर बड़ी रकम बैंक में जमा कराने जाता है।उसने पैसों के साथ फोटो खिंचवाने और इंस्टाग्राम रील बनाने की बात कही। अंकित ने पहले इनकार कर दिया, लेकिन युवती की जिद और कसम देने पर वह स्नेहलतागंज स्थित उसके घर के पास चला गया। घर के पास पहुंचने पर युवती ने अंकित से ₹10 लाख अपनी एक्टिवा की डिग्गी में रखने को कहा। उसने भरोसा दिलाया कि रील बनाने के बाद रुपए वापस कर देगी। परिचित होने के कारण अंकित ने रकम डिग्गी में रख दी।इसके बाद युवती घर जाने का बहाना बनाकर एक्टिवा लेकर वहां से चली गई और वापस नहीं लौटी। वही एमजी रोड पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है ।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *