छोला मंदिर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा की मौत के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घर में घरेलू काम को लेकर कहासुनी हुई थी।
घटना के समय पिता झांकी देखने गए थे और मां मायके में थीं। घर पर दोनों बहनें मौजूद थीं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
