मुंबई : गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) के प्रोफेशनल ब्रांड गोदरेज प्रोफेशनल ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले अपना नया हेयर कलर कलेक्शन ‘मैजेस्ते’ (Majesté) पेश किया है। कंपनी की अमोनिया-मुक्त कलर रेंज ‘डायमेंशन’ पर आधारित यह कलेक्शन शाही विरासत और कीमती रत्नों की चमक से प्रेरित है। इसके तहत सैलून और हेयर स्टाइलिस्टों के लिए तीन नए प्रीमियम शेड्स—’फ्लोरेंस गोल्ड’ (ब्राउन-गोल्ड), ‘रोमन एम्बर’ (कॉपर-ब्राउन) और ‘पेरिसियन रूज’ (रेडिश-ब्राउन)—उतार गए हैं।
कलेक्शन के लॉन्च के साथ ही गोदरेज प्रोफेशनल ने गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब और असम में तकनीकी वर्कशॉप्स आयोजित कर 700 से अधिक सैलून प्रोफेशनल्स और हेयर स्टाइलिस्टों को प्रशिक्षित किया। गोदरेज प्रोफेशनल के नेशनल टेक्निकल हेड शैलेश मूलिया के नेतृत्व में इन सेशन्स में स्टाइलिस्टों को वैश्विक कलर ट्रेंड्स और उन्नत कलरिंग तकनीकों की जानकारी दी गई।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए जीसीपीएल की एवीपी (मार्केटिंग-हेयर कैटेगरी) भूमिका गोयल ने बताया कि त्योहारों के दौरान सैलून में बढ़ने वाली मांग को देखते हुए ‘मैजेस्ते’ को डिजाइन किया गया है। यह पहल सैलून प्रोफेशनल्स के हुनर को निखारने के साथ-साथ नो-अमोनिया कलर सेगमेंट में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करती है। ‘मैजेस्ते’ कलेक्शन अब देशभर के प्रमुख सैलून में उपलब्ध है।
