भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या, खंडहर में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,

जहाँ 11 से 12 साल की एक मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक वीरान खंडहर से बरामद किया गया है।

मृतका की पहचान हुई,

जो बैरागढ़ फाटक रोड स्थित झुग्गी बस्ती में रहती थी और पन्नी बीनने का काम करती थी।

परिजनों के अनुसार, बच्ची कल रात करीब 8:00 बजे अपने घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी,

जिसके बाद कल देर रात बैरागढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही बैरागढ़ एसीपी और थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँचे।

इसके साथ ही पुलिस अधिकारी और एफएसएल (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *