ग्वालियर में ‘मौत’ बनकर दौड़ा ट्रक

Spread the love

मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं को कुचला, 29 घायल…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हुए सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 29 लोग घायल हैं। इनमें सात की हालत गंभीर बताई गई है। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सप्तमी पर शीतला माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर आधी रात बाद काल बनकर टूटा तेज रफ्तार ट्रक चीनौर रोड की ढलान पर अनियंत्रित होकर पुलिस के स्टॉपर तोड़ता हुआ श्रद्धालुओं, दुकानों और मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया। टक्कर से दीवार ढह गई और दर्जनों लोग मलबे में दब गए। पीड़ित परिवारों में मातम छाया हुआ है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *