AIMIM यूथ जिला भोपाल के अंतर्गत भोपाल के सभी वार्डों में संगठन को मज़बूत करने के उद्देश्य से “चाय पर चर्चा” एवं युवा बैठक आयोजित की जानी है।

Spread the love

जिन वार्डों में अभी तक कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ है, वहाँ के सभी ज़िम्मेदार साथियों, कार्यकर्ताओं एवं नौजवान साथियों से पुरज़ोर गुज़ारिश है कि वे जल्द से जल्द अपने-अपने वार्ड में चाय पर चर्चा का कार्यक्रम आयोजित करें।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य हर वार्ड में युवाओं को जोड़ना, संगठन की गतिविधियों को गति देना तथा सभी वार्डों की यूथ बॉडी (कार्यकारिणी) तैयार करना है, ताकि AIMIM को भोपाल के हर वार्ड में मज़बूत और सक्रिय बनाया जा सके।

तमाम ज़िम्मेदार साथी इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए आपसी तालमेल के साथ कार्यक्रम आयोजित करें और संगठन को मज़बूत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएँ।

याद रखिए, मज़बूत संगठन ही मज़बूत नेतृत्व की पहचान है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *