पनीर, दूध, घी, मिठाई और नमकीन समेत कई खाद्य पदार्थ जांच में अमानक मिले।
डेयरियों से लेकर होटल, रेस्टोरेंट और किराना दुकानों तक विभाग की जांच में गड़बड़ी उजागर।
35 से अधिक मामलों में अभियोजन स्वीकृति जारी, कारोबारियों पर होगी न्यायालयीन कार्रवाई।
गोस्वामी किराना स्टोर और श्री अरिहंत किराना स्टोर के सोयाबीन तेल के मामलों में प्रतिबंध संबंधी तथ्य सामने आए।
रानी स्वीट की मावा कतली और अजय बेकरी की मावा बर्फी जांच में मिथ्या छाप पाई गई।
श्री कृष्णा डेयरी, नेशनल डेयरी समेत कई प्रतिष्ठानों के पनीर के नमूने अमानक मिले।
अपर कलेक्टर न्यायालय में पिछले तीन महीने में 6.50 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित कारोबारियों पर कार्रवाई जारी।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन का अभियान जारी, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए आगे भी लिए जाएंगे नमूने।
