नगर निगम के भवन अधिकारी की थाईलैंड यात्रा विवादों में, बिना अनुमति विदेश जाना पड़ सकता है महंगा

Spread the love

पत्नी के साथ मगरमच्छ का मांस खाते वीडियो वायरल, आयुक्त बोले – नहीं ली थी अनुमति
उज्जैन नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर की थाईलैंड यात्रा विवादों में घिर गई है। उनका पत्नी के साथ मगरमच्छ का मांस खाते हुए एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो थाईलैंड का बताया जा रहा है, जिसके कैप्शन में अंग्रेजी में लिखा है – ‘Trying crocodile for the first time in Thailand’ यानी थाईलैंड में पहली बार मगरमच्छ का मांस चखना।

राठौर नगर निगम के जोन क्रमांक 1, 2 और 3 में भवन अधिकारी हैं।

नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के मुताबिक, उन्होंने विदेश यात्रा के लिए अनुमति नहीं ली थी। इस मामले में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *