पुलिस कमिश्नर इंदौर ने, पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को किया सम्मानित

Spread the love

पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर,की उनके कार्य की सराहना और बढ़ाया उनका मनोबल ।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

       साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 27.10.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 27 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

▪️ सहायक पुलिस आय़ुक्त संयोगितागंज श्रीमती नीति दंडोतिया, उनि गौरव तिवारी-थाना हीरा नगर, मआर 2083 पूजा तोमर- थाना हीरा नगर – सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के सराहनीय कार्यों को आमजन तक पहुचाने मे महत्वपूर्ण भूमिका पर।

▪️ सउनि ऋषि सिंह कुशवाह, प्रआर 946 संदीप, प्रआर 656 शराफत अली, आर 633 राघवेंद्र सोलंकी, आर 1604 विजय थाना संयोगितागंज – गंभीर अपराध में वांछित शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने मे सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर।

▪️सउनि चंद्रपाल यादव, आर 870 ऋषिकेश रावत, आर 3783 मोहन सिंह भदौरिया- थाना अन्नपूर्णा – अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर सहित आरोपी को ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार करने के सराहनीय कार्य पर।

▪️ निरीक्षक श्री गौतम जावरे, उनि भूपेंद्र रघुवंशी, सूबेदार चंद्रेश मरावी, सूबेदार पूजा पाटीदार, उनि राधेश्याम यादव – रक्षित केंद्र इंदौर – शस्त्र पूजन कार्यक्रम के दौरान वीवीआईपी महोदय आगमन एवं आयोजन में व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन एवं सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर ।

▪️आर 2696 पवन जाट थाना खजराना – सायबर पोर्टल पर बेहतर कार्यवाही कर सराहनीय योगदान पर।

▪️ आर 4153 अकलेश प्रजापति थाना अपराध शाखा – सायबर पोर्टल पर प्रभावी कार्यवाही कर, गुम हुए 15 मोबाइल रिकवर करने के सराहनीय कार्य पर।

▪️ आर 4140 दीपक सिंह राजावत थाना हीरानगर – पोर्टल संबंधी कार्यवाही करने मे सराहनीय योगदान पर।

▪️ उनि सतेंद्र सिंह जादौन, प्रआर 1739 संतोष घाटे, आर 3994 अवनीश सिंह, आर 3960 नीतेश कुमावत थाना अपराध शाखा – अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियो को गिरफ्तार कर एमडी ड्रग्स जप्त करने मे सराहनीय योगदान पर।

▪️ मआर 4705 श्रेया, मआर 4940 पायल परिहार, मआर 4457 श्रद्धा, मआर 707 रेशम थाना यातायात – बेहतर यातायात प्रबंधन करने मे सराहनीय योगदान पर।

इस अवसर पर अति पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियो ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *