साइक्लोन अर्नब के असर से 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश की चेतावनी।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तूफानी सिस्टम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।
29 अक्टूबर को बारिश का पीक! कई जिलों में तेज आंधी और भारी बारिश के आसार।
सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मंडला और बालाघाट समेत 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट।
जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, दमोह, सिवनी और छिंदवाड़ा में भी भारी बारिश की संभावना।
भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा और इंदौर समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार।
खेतों में खड़ी धान की फसल पर संकट! तेज हवा और बारिश से पककर तैयार फसल गिरने का खतरा।
खलिहानों में रखी कटी हुई फसल भी भीग सकती है, किसानों की बढ़ सकती है परेशानी।
रीवा संभाग में गेहूं की बुआई और जबलपुर संभाग में धान की कटाई का काम प्रभावित होने की आशंका।
बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड! किसानों को मौसम विभाग की चेतावनी पर नजर रखने और कटी फसल को सुरक्षित रखने की सलाह।
