भोपाल पुलिस के सिस्टम पर फिर साइबर हमला, अब शाहपुरा थाना हैकर्स के निशाने पर।

Spread the love

अयोध्या नगर थाने के बाद अब शाहपुरा थाने में रेंसमवेयर अटैक।

एक सप्ताह के भीतर पुलिस के दूसरे थाने के कंप्यूटर सिस्टम में साइबर सेंधमारी।

हैकर्स ने शाहपुरा थाने के कंप्यूटर का पूरा डेटा इन्क्रिप्ट कर लॉक किया।

प्रभावित कंप्यूटर की हार्ड डिस्क जांच के लिए एमपी-सर्ट को भेजी गई।

दो थानों में साइबर हमले से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।

सीसीटीएनएस नेटवर्क तक हैकर्स की पहुंच बनी सबसे बड़ी चिंता।

एफआईआर, केस डायरी, मेडिकल और एफएसएल रिपोर्ट जैसे दस्तावेजों पर खतरा।

साइबर एक्सपर्ट ने चेताया- डेटा से छेड़छाड़ हुई तो अदालत में कमजोर पड़ सकते हैं केस।

हैकर्स लॉगिन आईडी-पासवर्ड चुराकर जांच अधिकारियों के क्रेडेंशियल्स तक पहुंच सकते हैं।

पूरे पुलिस कमिश्नरेट के नेटवर्क का सिक्योरिटी ऑडिट और सिस्टम सैनिटाइजेशन जरूरी।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *