माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के निर्देश पर

Spread the love

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जनसुविधा एवं सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए NH-45 के जबलपुर–हिरन नदी सेक्शन स्थित शहपुरा टोल प्लाजा पर टोल वसूली को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है।

माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के निर्देशानुसार, 27 सितंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शहपुरा टोल प्लाजा की सभी लेन, जिसमें ETC लेन भी शामिल हैं, टोल-मुक्त रहेंगी। इस अवधि में किसी भी श्रेणी के वाहन से यूजर फीस की वसूली नहीं की जाएगी।

शहपुरा ROB के एप्रोच के क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से सामान्य यातायात को वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) द्वारा ROB के एप्रोच के स्थायी पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पुनर्निर्माण से संबंधित आवश्यक संरचनात्मक एवं सिविल कार्य प्रगति पर हैं। वर्तमान यातायात व्यवस्था के कारण सड़क उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए टोल वसूली अस्थायी रूप से स्थगित की गई है।

टोल वसूली स्थगित रहने की अवधि में भी शहपुरा टोल प्लाजा पर प्रकाश व्यवस्था, CCTV, ETC/ANPR/WIM सिस्टम, साइनेज एवं अन्य आवश्यक परिसंपत्तियों का समुचित रखरखाव जारी रहेगा। साथ ही, वाहन चालकों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन के लिए टोल प्लाजा पर यातायात का सुचारु एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

ROB के एप्रोच का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने तथा आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा प्रक्रियाएं पूरी कर सामान्य यातायात बहाल होने के उपरांत टोल वसूली पुनः प्रारंभ किए जाने संबंधी निर्णय नियमानुसार लिया जाएगा।

NHAI सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन एवं बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। जनहित को प्राथमिकता देते हुए सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *