जुए की फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद कोतवाली TI पर गिरी गाज, प्रभात सिंह गोंड निलंबित

Spread the love

भोपाल। कोतवाली थाना क्षेत्र में जुए की फड़ पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद अब थाना प्रभारी पर भी विभागीय कार्रवाई हुई है। डीसीपी आयुष गुप्ता ने कोतवाली थाना प्रभारी प्रभात सिंह गोंड को निलंबित कर दिया है।

कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिति है। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने स्पष्ट किया है कि पुलिसिंग में लापरवाही, अनियमितता या किसी भी स्तर पर मिलीभगत को लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल में पुलिस व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से लगातार सख्ती दिखाई जा रही है। कार्रवाई की जद में अब केवल मैदानी स्तर के कर्मचारी ही नहीं, बल्कि थाना प्रभारियों को भी लाया जा रहा है। जिस स्तर पर भी जिम्मेदारी तय होती है, वहां विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले स्टेशन बजरिया थाना प्रभारी को भी एक मामले में पद से हटाया गया था। अब कोतवाली थाना प्रभारी के निलंबन के बाद पुलिस महकमे में साफ संदेश गया है कि थाना क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों और पुलिसिंग में लापरवाही को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब लिया जाएगा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *