मध्यप्रदेश कैडर के तीन IPS अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने के इच्छुक!

Spread the love

“भोपाल” मध्यप्रदेश कैडर के तीन आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने के इच्छुक हैं। इनमें तीनों ही अफसरों की पत्नियां शासकीय सेवाओं में हैं। ऐसे में परिवार के साथ रहने की इच्छा भी प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन करने की एक प्रमुख वजह मानी जा रही है, हालांकि, प्रतिनियुक्ति पर जाने को लेकर अन्य कारण भी हो सकते हैं। प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन करने वालों में डीआईजी टेलिकम्युनिकेशन आशुतोष प्रताप सिंह, भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेन्द्र चौहान और नर्मदापुरम के एसपी साई कृष्णा एस थोटा शामिल हैं। आशुतोष प्रताप सिंह 2010 बैच, शैलेन्द्र चौहान 2012 बैच, और साई कृष्णा एस थोटा 2014 बैच के आईपीएस अफसर हैं। शैलेन्द्र चौहान की पत्नी रुचिका चौहान 2011 बैच की आईएएस अफसर हैं और वर्तमान में ग्वालियर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। वहीं, साई कृष्णा एस थोटा की पत्नी भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी हैं। ऐसे में एक ही शहर में दोनों की पदस्थापना नहीं हो पाने के चलते परिवार से दूर रहता पड़ता है। दिल्ली में प्रतिनियुक्ति परिवार के साथ रहने का अवसर मिल सकता है। वहीं आशुतोष प्रताप सिंह की पत्नी राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर हैं। तीनों अफसरों ने प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन कर दिया है। पुलिस मुख्यालय ने भी अपनी सहमति दे दी है। अब केंद्र से आदेश आने के बाद ये अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। इधर पिछले महीने ही आईजी शियास ए प्रतिनियुक्ति पर गए हैं!

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *