गांव-गांव बिक रही अवैध शराब के खिलाफ उठे विरोध के स्वर

Spread the love

भगवती मानव कल्याण संगठन ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन,सख्त कार्रवाई की मांग

देवरीकलां-:बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की घटना के बाद अब देवरी क्षेत्र में भी गांव-गांव बिक रही अवैध शराब को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा जिला सागर के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा।रैली पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू हुई,जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए थाना परिसर पहुंची।यहां संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी हरिराम मानकर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में अवैध रूप से हो रही शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए।

गांव-गांव नशामुक्ति का संदेश देने का दावा

ज्ञापन में संगठन ने बताया कि पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन तथा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में धर्मसम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद एवं दिशा-निर्देशन में कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को नशामुक्त,मांसाहार मुक्त,चरित्रवान एवं चेतनावान बनाने के साथ राष्ट्ररक्षा,धर्मरक्षा एवं मानव सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं।

अवैध शराब से परिवारों पर असर का आरोप

कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र के कई गांवों में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है!इसके चलते युवा सहित अन्य लोग नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं।संगठन ने दावा किया कि नशे के कारण परिवारों में विवाद और महिलाओं के साथ प्रताड़ना जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं।साथ ही शराब के कारण दुर्घटना,मारपीट,चोरी सहित अन्य घटनाओं की आशंका भी जताई गई।

बंडा की घटना का हवाला देकर सख्त कार्रवाई की मांग

कार्यकर्ताओं ने बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों की घटना का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अवैध शराब के खिलाफ समय रहते सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से गांव-गांव में अवैध शराब की बिक्री की जानकारी जुटाकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और अवैध बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष वीरन शर्मा,विशाल राजपूत,अरविंद दीक्षित,जितेंद्र राजपूत,परषोत्तम वैस,नेतराज सिंह,लखन भुजवल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *