केसली के चमेली खापा में डोल ग्यारस धूमधाम से मनाया गया, समाजसेवी संदीप जैन का भव्य स्वागत

Spread the love

देवरी कला -:केसली ब्लॉक के आदिवासी बहुल ग्राम चमेली खापा में डोल ग्यारस का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पहुंचने पर समाजसेवी संदीप जैन (बब्लू सिनेमा) का आदिवासी भाइयों ने भव्य स्वागत किया। समाज के लोगों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर और पुष्पवर्षा कर आत्मीय अभिनंदन किया।
स्वागत के पश्चात आदिवासी समाज के विशेष आग्रह पर श्री संदीप जैन ने विमानोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने विधि-विधान से विमान की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने आदिवासी भाइयों के साथ बैठकर स्नेहभोज किया, जिसने आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल पेश की।
उत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आदिवासी समाज के पारंपरिक लोक भजनों और धुनों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। समाजसेवी ने इन पारंपरिक भजनों का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की सराहना की।
इस धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन में सरपंच चंद्रभान पटेल, विजय राजपूत, एडवोकेट कैलाश पटेल, जितेंद्र राय, अरविंद रजक सहित ग्राम के तमाम गणमान्य नागरिक और आदिवासी समाज के बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *