संतुलित पोषण से ही बढ़ेंगे स्वस्थ भारत की ओर कदम

Spread the love

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय भोपाल द्वारा ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह’’ विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 25 सितम्बर, 2026 को शासकीय सांदीपनि उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिलकिसगंज, जिला सीहोर (म.प्र.) में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मनीष गौतम, निदेशक, पत्र सूचना कार्यालय, भोपाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि हमें स्वस्थ भारत बनाना है तो उसकी शुरुआत संतुलित पोषण से होगी। उन्होंने कहा कि यदि हम सतर्कतापूर्वक अपने भोजन के पदार्थों का चुनाव करें तो आवश्यक पोषण हमें अपने रोज के भोजन से भी प्राप्त हो सकता है। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करने का आग्रह किया, जिनमें शरीर के लिए आवश्यक तत्त्वों और उनकी प्राप्ति के स्रोत विभिन्न खाद्य पदार्थों की जानकारी दी गई थी।मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अजय वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलकिसगंज ने शरीर के लिए आवश्यक पोषण के महत्त्व पर विस्तृत जानकारी दी तथा सिकलसेल और एनीमिया के बारे में बताते हुए इसके रोकथाम के उपाय साझा किए। उन्होंने जंक फूड के सेवन को न्यूनतम करने की सलाह भी दी।
विद्यालय के प्रभारी श्री विष्णु प्रसाद परमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु केंद्रीय संचार ब्यूरो, भोपाल को बधाई दी और कहा कि पोषण के साथ-साथ स्वच्छता भी आवश्यक है। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए पोषित भोजन के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।कार्यक्रम की प्रस्तावना एवं स्वागत भाषण श्री अजय प्रकाश उपाध्याय, सहायक निदेशक द्वारा दिया गया। उन्होंने पोषण विषयक कार्यक्रम की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन श्री पराग मांदले, सहायक निदेशक, सीबीसी, भोपाल ने किया। आभार श्री देवेन्द्र बाथरी ने माना।

इस अवसर पर विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, रंगोली एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंजीकृत गीत एवं नाटक दल द्वारा गीत एवं नाटक के माध्यम से पोषण के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *