पत्रकार स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह 27 सितंबर को

Spread the love

सागर-: ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मीडिया विंग द्वारा पत्रकार स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन 27 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे से किया जाएगा। समारोह न्यू प्रभाकर नगर, बंसल हॉस्पिटल के पीछे स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के सेवाकेंद्र पर किया जाएगा।
कार्यक्रम में “खुशहाल जीवन के लिए राजयोग ध्यान” विषय पर विशेष परिचर्चा एवं राजयोग ध्यान सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें अनुभवी राजयोग ध्यान प्रशिक्षक ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा राजयोग के माध्यम से तनावमुक्त जीवन एवं सकारात्मक सोच के व्यावहारिक सूत्र बताए जाएंगे।
सेवाकेंद्र प्रभारी बीके छाया दीदी ने बताया कि मीडिया जगत से जुड़े पत्रकार बंधुओं के व्यस्त एवं भागदौड़ भरे जीवन में तनाव कम करने तथा जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ स्नेह मिलन के साथ उनका सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा। समापन पर ब्रह्मा भोजन का आयोजन होगा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *