भोपाल।बृज गोपाल लोया को मिली बीजेपी मीडिया प्रभारी की कमान, हेमंत खंडेलवाल और सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
राजधानी भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण नियुक्ति के तहत बृज गोपाल लोया ने आधिकारिक तौर पर मीडिया प्रभारी का पद ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत पार्टी के कई गणमान्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बृज गोपाल लोया और सोशल मीडिया सह-प्रभारी बनाए गए रूपेश लोधी को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनहितैषी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, नए मीडिया प्रभारी बृज गोपाल लोया ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया है।
