1 अक्टूबर से कंट्रोल दुकानें होंगी बंद…

Spread the love

मध्यप्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी देते हुए आगामी 1 अक्टूबर से सरकारी राशन का वितरण पूरी तरह ठप करने का ऐलान किया है… संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया… इसके तहत राज्य की सभी 28 हजार उचित मूल्य की दुकानें बंद रखी जाएंगी… संघ की मांग इस प्रकार है – खाद्यान्न वितरण पर कमीशन बढ़ाकर न्यूनतम 200 रूपए प्रति क्विंटल किया जाए, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी विक्रेताओं के लिए 40 हजार प्रतिमाह मानदेय या आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो, परिवहन और तौल के दौरान होने वाली घटत/नुकसान की भरपाई के लिए प्रति क्विंटल 1 किलोग्राम की छूट दी जाए, हर महीने के कमीशन का भुगतान अनिवार्य रूप से 5 तारीख तक किया जाए और सेवा सहकारी और वन समितियों को शासन स्तर से आदेश जारी कर विक्रेताओं के समय पर भुगतान को सुनिश्चित किया जाए..!

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *