बिना हेलमेट बाइक पर तीन सवारी, पुलिस ने काटा चालान

Spread the love

देवरी कलां-:यातायात नियमों का पालन कराने के लिए देवरी पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने और एक बाइक पर तीन सवारियां बैठाकर यात्रा करने वाले वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटा।

पुलिस ने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल को रोककर जांच की। बाइक पर तीन लोग सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन चालक का चालान काटकर निर्धारित जुर्माना वसूल किया।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और मोटरसाइकिल पर निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाएं। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों से बचाव के लिए हेलमेट का उपयोग बेहद जरूरी है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *