देवरीकला-:शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर मंे एक पेड़ मां के नाम एवं जल संरक्षण एवं संबर्धन कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि हमारे आस-पास का वातावरण हरा-भरा होना चाहिए जिससे हमारे मस्तिष्क स्वस्थ्य रहे जिससे बीमारियां शरीर से दूर रहे। सेवा संकल्प प्रभारी डॉ. जी.आर. चौहान ने कहा कि वर्तमान समय जल संबर्धन ओर जल संरक्षण की आवश्यकता है बरना आने वाले समय में हमें अत्यधिक चुनौतियों का सामना करना पडे़गा। डॉ. शिवेन्द्र पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें समय-समय पर वृक्षारोपण करते रहना चाहिए। परिसर में संबाद के दौरान डॉ. महेन्द्र कुमार चौरसिया ने कहा कि परिसर स्वच्छता में हम सभी को अपनी सहभागिता देनी चाहिए। इस अवसर पर शिवलाल अहिरवार, डॉ. अनामिका पाठक, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, विनोद सोनी, प्रेमशंकर साहू, राकेश प्रजापति, राहुल बाल्मीकि एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम आयोजित
