एम्स में बच्चों के लिए वाटरकलर पेंटिंग कार्यशाला

Spread the love

एम्स भोपाल के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ने संकाय सदस्यों और कर्मचारियों के बच्चों के लिए वाटरकलर पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को रंगों और चित्रकला के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को खोजने और खुद को अभिव्यक्त करने का अवसर देना था। इसके लिए आनंददायक और उत्साहजनक वातावरण तैयार किया गया था। 

कार्यशाला में कुल 12 बच्चों ने भाग लिया। उन्होंने वाटरकलर पेंटिंग की बुनियादी तकनीकें सीखीं और उनका अभ्यास किया। बच्चों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हुए अपनी रंगीन कलाकृतियां स्वयं बनाईं। सभी बच्चों के लिए यह गतिविधि मनोरंजक, सुकून देने वाली और रचनात्मक अनुभव रही।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *