एम्स भोपाल में मरीजों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को हुई कुछ गलतफहमी को एम्स प्रशासन द्वारा दूर करने के लिए त्वरित कदम उठाते हुये इन कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया एवं उनका निराकरण तत्काल किया गया।
एम्स प्रशासन के त्वरित प्रयास से एम्स में संचालित मरीजों के लिये स्वास्थ्य सेवायें सतत जारी हैं। एम्स भोपाल मरीजों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अपने सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक संवाद बनाए रखने के सदैव अग्रणी रहता है।
