जमीन संबंधी मामलों में मिल रही तारीख पर तारीख
बैरसिया। राजधानी भोपाल की बैरसिया तहसील कार्यालय में जमीन संबंधी कार्यों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ओर किसानों का आरोप है कि तहसील कार्यालय में बाबू की दलाल और बिचौलिया से साठगांठ के चलते समय पर राजस्व प्रकरणों सहित सीमांकन,नामांकन ओर नकल आदि के प्रकरण बड़ी संख्या में पेंडिंग पड़े हैं। ओर जिम्मेदार अधिकारी सर्किल तहसीलदारो का भी किसानों की इस समस्या की ओर ध्यान नही है ओर बाबू तहसीलदार कोट के प्रकरणों में बार-बार तारीख पर तारीख दे रहे हैं।
तारीख पर तारीख’ से बढ़ रही छोटे किसानों की परेशानी
किसानों का कहना है कि उनके भूमि,भवन संबंधी कई प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं,बाबू उन्हें हर बार अगली तारीख बताकर बगैर निराकरण के घर वापिस लौटा रहे हैं। इससे किसानों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहा है।
दलालों की कथित सक्रियता पर उठ रहे सवाल
तहसील कार्यालय में कथित रूप से बर्षो से जमे तहसीलदार के बाबू सुभवः बागड़े की साठगांठ दलालों और बिचौलियों से होने के कारण किसानों के प्रकरणों की फाइलें तक गायब हो जाने की शिकायतें तहसीलदार ओर एसडीएम से किसानों के साथ अधिवक्ताओं ने लिखित में तक दे दी है। फिर भी व्यवस्था में कोई सुधार नही हुआ इससे ग्रामीणों ओर किसानों में गहरी नाराजगी है।
वरिष्ठ अधिकारियों से जांच और पारदर्शी व्यवस्था की मांग।
क्षेत्र के किसान खासकर महिला किसानों ने एसडीएम और तहसीलदार से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यालय में दलालों एवं बिचौलियों की सक्रियता पर रोक लगाने के साथ किसानों के राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में संतुष्टि पूर्वक निराकरण एव सुनवाई पारदर्शी कार्यप्रणाली अनुसार सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
इन मामलों से संबंधित जानकारी लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने कॉल रिसीवड नहीं किया
