देवरी कला के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुआ विकासखंड स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास

Spread the love

देवरी कला-:12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय सामूहिक योग अभ्यास शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल देवरी के परिसर में आयोजित हुआ। इस मौके पर मुनव्वर खान अनु विभागीय अधिकारी (राजस्व) देवरी ने कहा योग आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में, जीवन का हिस्सा बनना चाहिए।

।जिससे हम स्वस्थ रहे। सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य सुनील गुप्ता ने कहा योग हमारी प्राचीन सभ्यता का एक हिस्सा है, जो आज विदेश में लोग इसे अपना रहे हैं। कन्या स्कूल प्राचार्य अजय नगरिया ने कहा योग जीवन जीने की कला है। योग शब्द का अर्थ है जोड़ना, व्यक्ति को शरीर से एवं प्रकृति से जोड़ता है। विकासखंड स्त्रोत समन्वयक हरिकृष्ण चौबे ने कहा देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से विश्व के 177 देश योग को अपना रहे हैं। प्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को दिल्ली के राजपथ में आयोजित किया गया। योगाचार्य प्रमोद कुमार चौबे विकासखंड योग प्रभारी ने एसडीएम महोदय से अपील की देवरी नगर में योग अभ्यास के नियमित संचालन के लिए, पुरानी तहसील मैदान एवं एक कमरा, मुख्यमंत्री विकासखंड स्तरीय योग समिति को प्रदान किया जाए। जिसमें देवरी नगर में निशुल्क योग कक्षाए संचालित की जा सके। माननीय एसडीएम सर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुरानी कचहरी मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा यह स्थान योग अभ्यास के लिए उपयुक्त है। खुला परिसर, बसावट भी नहीं, मंदिर पास में, पीने का पानी, नगर के मध्य में एवं सुलभ शौचालय परिसर में उपलब्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया मैदान की दुरती कराकर योग अभ्यास के लिए स्थान दिया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि शिक्षक शिक्षिकाएं अन्य संस्थाओं से अधिकारी कर्मचारी पालक बच्चों एवं अन्य लोग शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कोलकाता श्री प्रसारित योग कार्यक्रम को उपस्थित जनो ने सुना और योग के महत्व को समझा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *