आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के नए चेयरपर्सन बने पूर्व आईएफएस अधिकारी सतीश चंद्र मेहता

Spread the love

जयपुर : स्वास्थ्य प्रबंधन और उच्च शिक्षा क्षेत्र के प्रमुख संस्थान आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी, जयपुर (IIHMR University) ने पूर्व भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी सतीश चंद्र मेहता को 5 वर्ष के कार्यकाल के लिए विश्वविद्यालय का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का उद्देश्य विश्वविद्यालय में शिक्षा, अनुसंधान, इनोवेशन और वैश्विक अकादमिक सहयोग को नई दिशा देना है।

सतीश चंद्र मेहता का राजनयिक करियर बेहद समृद्ध रहा है; उन्होंने फ्रांस, इटली, न्यूयॉर्क, इजराइल, कनाडा और कुवैत सहित विभिन्न देशों में भारतीय मिशनों और राजदूत (Ambassador) के रूप में कार्य किया है। इसके अलावा, वे बीते दो दशकों से कनाडा की यॉर्क यूनिवर्सिटी स्थित ‘शूलिच स्कूल ऑफ बिजनेस’ की ग्लोबल एडवाइजरी काउंसिल से जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (BMVSS) और गुंजन फाउंडेशन के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

नियुक्ति का स्वागत करते हुए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी ने कहा कि मेहता का अंतरराष्ट्रीय अनुभव और रणनीतिक समझ विश्वविद्यालय को हेल्थकेयर मैनेजमेंट, पब्लिक हेल्थ, फार्मास्यूटिकल मैनेजमेंट और डिजिटल हेल्थ के क्षेत्रों में राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने में मदद करेगी। 1984 में स्थापित यह संस्थान स्वास्थ्य प्रबंधन और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी केंद्रों में शामिल है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *