बुरहानपुर, 3 अक्टूबर 2026। लायंस क्लब बुरहानपुर द्वारा 3 अक्टूबर को ठाकुर शिवकुमार सिंह जी की प्रतिमा के पास मधुमेह (डायबिटीज) जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।
शिविर के दौरान कुल 235 मरीजों की मधुमेह की जाँच की गई। साथ ही नागरिकों को मधुमेह से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जाँच, खान-पान, व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
मधुमेह जागरूकता संबंधी पर्चों का वितरण कर लोगों को बीमारी के लक्षणों, बचाव एवं समय पर जाँच के महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर ला डा आई एल मुंदडा अध्यक्ष ला पुष्पा मुंदडा सचिव ला डा एस एम तारिक़ कोषाध्यक्ष ला सुनिल मुंदडा ला डा राजेंद्र चापोरकर ला आज़म राही ला मनीष पटेल आदि उपस्तिथ थे
लायंस क्लब बुरहानपुर द्वारा इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता का संदेश पहुँचाने का प्रयास निरंतर जारी रखने की बात कही गई।
