देवरीकला-:क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से समाजसेवी संदीप जैन (बबलू सिनेमा वाले) द्वारा “सेवा, सहयोग, समर्पण, संगठन” का गठन किया गया है। इस नवगठित संगठन के माध्यम से देवरी विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवा के कार्यों को और अधिक व्यापक रूप देने की तैयारी है।संगठन की कार्यप्रणाली को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और जन-जन तक गतिविधियों को पहुँचाने के लिए अरविन्द रजक (देवरी) को सोशल मीडिया प्रभारी के पद पर स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है!नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और समर्थकों ने श्री संदीप जैन एवं नवनियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी अरविंद रजक को दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि अरविंद रजक के सोशल मीडिया प्रभार संभालने से संगठन के सामाजिक कार्य और विचार अधिक प्रभावी ढंग से जनता के बीच पहुँच सकेंगे।
देवरी विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों को गति देने के लिए अरविंद रजक बने सोशल मीडिया प्रभारी
