वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन:

Spread the love

कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई की मांगदेवरीकला-:वाल्मीकि समाज सहित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों ने बुधवार को कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। समाज ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल, कलेक्टर सागर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नाम तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि 4 अक्टूबर को झुनकू वार्ड स्थित रेन बसेरा में सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मंच से संबोधन के दौरान वाल्मीकि समाज को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। समाज के लोगों का कहना है कि कथित बुंदेली कहावत के माध्यम से समाज को अपमानित किया गया, जिससे सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं।ज्ञापन सौंपने के बाद समाज के लोगों ने नगर पालिका चौराहे पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और राजेंद्र मिश्रा का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि 15 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज की ओर से धरना-प्रदर्शन, रैली और क्रमिक भूख हड़ताल सहित अन्य शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतियां संभागायुक्त, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज को भी भेजे जाने की बात कही गई है।समाज के प्रतिनिधि नर्मदा वाल्मीकि ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित मंचीय कार्यक्रम में कथित बुंदेली कहावत के माध्यम से समाज को अपमानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।नायब तहसीलदार ने बताया कि वाल्मीकि समाज की ओर से राज्यपाल, कलेक्टर सागर एवं एसडीएम के नाम ज्ञापन प्राप्त हुआ है। ज्ञापन में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता द्वारा वाल्मीकि समाज के प्रति कथित अभद्र भाषा एवं व्यवहार किए जाने की बात कही गई है। ज्ञापन को संबंधित अधिकारियों तक भेजा जाएगा तथा मामले में होने वाली कार्रवाई से संबंधित पक्ष को अवगत कराया जाएगा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *