”अपने ही गिराते हैं नशेमन पे बिजलियां..!”

Spread the love

इंदौर की ‘छवि चमकाने का जिम्मा दिल्ली के मीडिया को..? ‘इंदौरी मीडिया’ के धुरंधर आखिर यह कैसे सह लेते..? एक ‘कानाफूसी’ है कि अभिनव पांडे के ‘न्यूज पिंच’ का जो जेन पिंच कार्यक्रम इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होना है, उसके पीछे ‘चाणक्यों का गणित’ यह रहा कि इंदौर की जो पिछले कुछ कांड (खासकर भागीरथपुरा जल कांड) के चलते खराब हुई, उसके बदले छवि चमकाने के लिए ‘पिंच’गिरी’ का सहारा लिया जाना था… चूंकि ‘जनसम्पर्क’ भी सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हाथ में ही है, लिहाजा इस बार इंदौर की बजाय ‘दिल्ली के सम्पर्क’ काम में लिए गए..? लेकिन जैसे ही यह खबर बाहर आई कि उक्त कार्यक्रम होना है और उसमें खुद मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे, एकाएक आलोचनाओं की बाढ़ आ गई… नतीजतन सीएम को भी पीछे हटना पड़ा..? कहा तो यहां तक जा रहा कि इसके पीछे कुछ ‘इंदौरी मीडिया से जुड़े धुरंधर’ भी रहे, जो यह नहीं चाहते थे कि ‘बाहर वाले’ यहां पैर पसारें… खैर! इस बात में कितनी सच्चाई है, यह तो जानने वाले ही जानें..?

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *