छात्र एयर इंडिया के साल भर चलने वाले स्टूडेंट प्रोग्राम के जरिए अतिरिक्त लगेज भत्ते और एक मुफ्त तारीख बदलाव के साथ घरेलू उड़ानों पर कर सकते हैं बचत
मुंबई : एयर इंडिया ने आज छात्रों के लिए एक सीमित समय के विशेष ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत 20 अक्टूबर 2026 तक की गई पात्र बुकिंग पर घरेलू मूल किराए (बेस फेयर) पर फ्लैट 10% की छूट दी जा रही है। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने, प्रवेश प्रक्रियाओं, इंटर्नशिप, कैंपस प्लेसमेंट या सेमेस्टर ब्रेक के दौरान यात्रा करने वाले छात्रों की सुविधा के लिए लाया गया यह ऑफर एक तरफा (one-way) और राउंड-ट्रिप दोनों प्रकार की घरेलू बुकिंग पर लागू है।
यह सीमित अवधि का ऑफर एयर इंडिया के साल भर चलने वाले स्टूडेंट प्रोग्राम का विस्तार है, जो पात्र घरेलू और अंतरराष्ट्रीय किरायों पर 10% तक की छूट, 10 किग्रा अतिरिक्त सामान (बैगेज) भत्ता, और पात्र बुकिंग पर एक मुफ्त तारीख बदलाव (कम्पलीमेंट्री डेट चेंज) की सुविधा प्रदान करता है। फ्लैट 10% छूट 20 अक्टूबर 2026 तक ही उपलब्ध है, लेकिन अतिरिक्त लगेज और तारीख बदलाव जैसे लाभ प्रचार अवधि के बाद भी जारी रहेंगे।
डायरेक्ट बुकिंग लाभ और पात्रता मानदंड
एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट (airindia.com) या मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे बुकिंग करने वाले छात्र अतिरिक्त बचत का लाभ उठा सकते हैं:
- सुविधा शुल्क में कटौती: लॉग-इन करके बुकिंग करने वाले ग्राहकों को सुविधा शुल्क (कन्वीनियंस फीस) में 50% की छूट मिलेगी।
- यूपीआई (UPI) डिस्काउंट: यूपीआई का उपयोग करके भुगतान करने पर प्रोमो कोड UPIPROMO के जरिए प्रति यात्री ₹1,000 तक की अतिरिक्त छूट प्राप्त की जा सकती है (शर्तें लागू)।
घरेलू यात्रा के लिए पात्रता मानदंड:
- आयु: यात्रा की तिथि पर न्यूनतम 12 वर्ष।
- पाठ्यक्रम: कम से कम एक शैक्षणिक वर्ष की अवधि वाले पूर्णकालिक (फुल-टाइम) पाठ्यक्रम में नामांकित।
- संस्थान: केंद्र या राज्य सरकार, शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त/संबद्ध या सहायता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय का छात्र होना अनिवार्य है।
चेक-इन के समय छात्रों को वैध दस्तावेज जैसे- स्टूडेंट आईडी कार्ड, प्रवेश पत्र (एक्सेप्टेंस लेटर), या वैध स्टूडेंट वीजा प्रस्तुत करना होगा। वैध दस्तावेज न दिखाने पर दुरुपयोग वसूली शुल्क और लागू कर वसूले जा सकते हैं।
