तमाम हज पर जाने वाले हाजी साहिबान (भोपाल, सीहोर व रायसेन ज़िला) को इत्तिला दी जाती है कि –
रुबात का कुर्रा जो 17 अक्टूबर 2026, बरोज़ हफ़्ता (सनीचर)को मोती मस्जिद, भोपाल में होना मुकर्रर था,
मोती मस्जिद में पार्किंग की परेशानी के मद्देनज़र इंतज़ामिया ने ये फैसला लिया है कि अब इंशा-अल्लाह उसी दिन सुबह 10:00 बजे, सूफिया मस्जिद, अहमदाबाद, कोहे-फ़िज़ा, भोपाल में होगा।
लिहाज़ा तमाम हाजी साहिबान से गुज़ारिश है कि मोती मस्जिद न जाकर कुर्रा में शिरकत के लिए वक्त पर सूफिया मस्जिद, अहमदाबाद, कोहे-फ़िज़ा तशरीफ़ लाएं।
आपके तआवुन का शुक्रिया।
