भोपाल में नवविवाहिता ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौत।

Spread the love

गांधीनगर इलाके में 20 वर्षीय नवविवाहिता ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग।

गंभीर हालत में युवती को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान आज सुबह नवविवाहिता ने दम तोड़ा।

मृतका की पहचान छिंदवाड़ा निवासी दीपाली प्रजापति (20) के रूप में हुई।

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद दीपाली ने रोहित कुशवाह से की थी लव मैरिज।

दोनों की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी, दीपाली करोंद की पूजा कॉलोनी में रह रही थी।

पति के मुताबिक, दीपाली 17 अक्टूबर को ग्वालियर से भोपाल लौटी थी।

18 अक्टूबर की रात चाय पीकर लौटते समय उसने खुद को आग लगा ली।

पत्नी को बचाने की कोशिश में पति रोहित के हाथ भी झुलस गए।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की, फिलहाल परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *