राजधानी भोपाल के आईएसबीटी बस स्टैंड पर राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से आए एक यात्री को गिरफ्तार किया है। उसके पास मौजूद ट्रॉली बैग से 9.139 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामेफेटामाइन ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7.32 करोड़ रुपये आंकी गई है।
