सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ

Spread the love

नगर पालिका परिषद देवरी क्षेत्र में 8 हजार दीपों से जगमगाए 15 वार्ड

देवरीकला-:सेवा संकल्प अभियान 2026 का शुभारंभ नगर पालिका परिषद देवरी के अंतर्गत सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए इस अभियान के तहत महाकाली वार्ड स्थित गणेश घाट, किला मैदान एवं अंबेडकर वार्ड स्थित भूमिहीन आवास कॉलोनी सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 8 हजार दीप प्रज्वलित किए गए।सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक निरंतर आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य सेवा, स्वच्छता, सामाजिक उत्तरदायित्व, जनजागरूकता एवं जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को समाज एवं नगर के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इसी क्रम में नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सभी 15 वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों एवं लाड़ली बहिनों के निवास स्थानों पर भी दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। वार्ड पार्षदों एवं वार्ड प्रभारियों की मौजूदगी में हुए इन आयोजनों में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।सामूहिक दीप प्रज्वलन के दौरान उपस्थित नागरिकों ने सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया। दीपों की रोशनी से नगर का वातावरण भी उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोहर विंझवार, उपयंत्री अजीत सिंह धुर्वे, सुनील खेमरिया सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *