गौ सम्मान अभियान के तहत रहली-गढ़ाकोटा में हुआ सघन जनसंपर्क

Spread the love

रहली-:गाय को राष्ट्रमाता का सम्मान एवं राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आगामी 4 दिसंबर को भोपाल में राष्ट्र संतों के सानिध्य में प्रस्तावित गौ सम्मान अभियान के तहत जनसमर्थन जुटाने के लिए सागर जिले की टीम द्वारा सघन जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत सागर जिले के प्रमुख कस्बों, नगर परिषदों, नगर पालिका क्षेत्रों एवं विद्यालयों में संपर्क कर आमजन को अभियान की जानकारी दी जा रही है तथा हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में अभियान की सागर टीम बुधवार को रहली एवं गढ़ाकोटा पहुंची।

रहली में टीम ने स्थानीय स्तर पर विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान रहली विधायक गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक भार्गव के साथ भी टीम ने जनसंपर्क कर अधिकाधिक लोगों को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने का प्रयास किया।

अभियान से जुड़े सदस्यों ने बताया कि “गाय सुरक्षित, देश सुरक्षित” के संकल्प के साथ आमजन से हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। हस्ताक्षरित प्रपत्रों को आगामी 4 दिसंबर को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सागर जिले से 31 लाख हस्ताक्षर जो देश भर से गौसम्मान अभियान के दो चरणों को पार करके इस बार तृतीय चरण में 31 करोड़ हस्ताक्षर सहित मांग पत्र सौंपे जाने की योजना है।

टीम द्वारा जिले के अन्य क्षेत्रों में भी लगातार संपर्क एवं प्रचार-प्रसार कर लोगों को अभियान से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *