जलसंकट का डर… इंदौर में धड़ल्ले से हो रहे बोरिंग… अब लगेगी रोक!

Spread the love

इंदौर में इन दिनों अभी से जलसंकट देखने को मिल रहा था और आगामी दिनों में स्थिति भयावह होने के आसार हैं… इसे देखते हुए कई लोग धड़ाधड़ बोरिंग करा रहे और जिन लोगों के बोरिंग कम गराई के हैं वे भी री-बोरिंग करवाकर उसे गहरा करवाने में जुटे हैं… बोरिंग मशीन की गाड़ियां लगभग हर क्षेत्र में दौड़ती हुईं आसानी से नजर आ जाएंगी… अब खबर है कि इसे देखते हुए निगम जिस तरह की रोक गर्मी के दिनों में मार्च महीने से लगाता है, उसी तरह की रोक वह अब अगले माह यानी नवम्बर से लगाने की तैयारी में है… बता दें कि इस तरह की मांग को लेकर न्यायालयों में भी याचिकाएं लगाई गई हैं… दूसरी तरफ शहर के तालाब भी इस बार अल्प वर्षा के चलते लबालब नहीं हो सके और सभी का जल स्तर अभी से कम हो रहा तो बोरिंग भी अभी से दम तोड़ते दिख रहे.. उधर, महापौर का कहना है कि हमने जलसंकट से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है..!

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *