बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मे जिला नरसिंहपुर

Spread the love

नरसिंहपुर -:दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को JRC पार्टनर विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (VSWO), नरसिंहपुर की पहल एवं समन्वय से ग्राम पंचायत मर्राबन ढीलवार उमर पानी मदनपुर डुंगरिया में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

संस्था के प्रयासों से ग्राम पंचायतों द्वारा विधिवत प्रस्ताव (Resolution) पारित कर “बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत” बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के सदस्यों ने यह प्रतिबद्धता व्यक्त की कि ग्राम पंचायतों में बाल विवाह की रोकथाम, जन-जागरूकता, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा तथा बाल विवाह की संभावित घटनाओं पर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

यह पहल JRC पार्टनर विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (VSWO), नरसिंहपुर द्वारा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

हम सभी का सामूहिक संकल्प —
“न बाल विवाह करेंगे, न होने देंगे।”
बाल विवाह मुक्त भारत की ओर एक और सशक्त कदम — ग्राम पंचायत ढीलबार मार्रावन मदनपुर उमरपानी डुंगरिया

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *