मुंबई : समिट एसआईएफ (Specialized Investment Fund) ने अपने नए ‘समिट एक्टिव एसेट एलोकेटर लॉन्ग-शॉर्ट फंड’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह एक इंटरवल निवेश रणनीति है जो बाजार की बदलती स्थितियों के अनुसार इक्विटी, डेट, इक्विटी व डेट डेरिवेटिव्स, इनविट्स (InvITs) और कमोडिटी डेरिवेटिव्स में परिसंपत्तियों का आवंटन करती है। यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 12 अक्टूबर 2026 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 26 अक्टूबर 2026 को बंद होगा।
मल्टी-आर्बिट्राज (Multi-Arbitrage) की अवधारणा पर आधारित इस फंड का मुख्य उद्देश्य केवल पारंपरिक कैश और फ्यूचर्स स्प्रेड तक सीमित न रहकर सिंथेटिक, इंडेक्स, कमोडिटी और स्पेशल सिचुएशंस आर्बिट्राज के जरिए रिटर्न के अवसरों को बढ़ाना है। इस रणनीति का प्रबंधन दीपक गुप्ता करेंगे, और इसका बेंचमार्क 40% निफ्टी 500 TRI, 40% क्रिसिल शॉर्ट टर्म बॉन्ड फंड इंडेक्स और 20% आईकॉमडेक्स कंपोजिट इंडेक्स निर्धारित किया गया है।
लॉन्च पर फंड मैनेजर दीपक गुप्ता ने कहा कि यह रणनीति जोखिम नियंत्रण को प्राथमिकता देते हुए बाजार की दिशा पर सीधे दांव लगाए बिना कीमतों के अंतर (स्प्रेड) का लाभ उठाएगी। एनएफओ के दौरान न्यूनतम निवेश राशि ₹10 लाख है, जबकि मान्यता प्राप्त (Accredited) निवेशकों के लिए यह ₹1 लाख है। एसआईपी (SIP) के लिए न्यूनतम राशि ₹1,000 तय की गई है। इस फंड में दैनिक निवेश और सप्ताह में दो बार (सोमवार व बुधवार) रिडेम्पशन की सुविधा उपलब्ध होगी। 30 दिनों के भीतर रिडेम्पशन पर 0.50% तथा 30 से 60 दिनों के भीतर 0.25% का एग्जिट लोड लागू होगा, जबकि 60 दिनों के बाद कोई एग्जिट लोड नहीं लगेगा।
