टाइटन कंपनी लिमिटेड के ब्रांड फास्ट्रैक परफ्यूम्स ने युवा पीढ़ी (जेन ज़ी) की मीठे व्यंजनों (डेज़र्ट्स) और गॉरमेंड खुशबुओ के प्रति बढ़ती दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए अपना नया कलेक्शन ‘डेलिशियसली एडिक्टिव’ (Deliciously Addictive) लॉन्च किया है। अभिनेत्री प्रतिभा रंटा के चंचल और ऊर्जावान अंदाज़ से सजा यह कलेक्शन मीठे व्यंजनों की आरामदायक और खास खुशबुओं से प्रेरित है, जो पारंपरिक परफ्यूम से हटकर एक नया अनुभव देता है।
इस नई रेंज में चार आकर्षक फ्रेगरेन्स शामिल हैं:
- संडे टिरामिसु (Sunday Tiramisu): ब्राउन शुगर, भुने हुए हेज़लनट और रोस्टेड कॉफ़ी की खुशबू से युक्त।
- बैरीज़ विद बेस्टी (Berries with Bestie): पकी हुई स्ट्रॉबेरी, ब्लैककरंट और क्रीमी वनीला का एक चंचल मिश्रण।
- मिडनाइट वनीला (Midnight Vanilla): क्रिस्प लाल सेब, गुलाब ब्लैक टी, ब्लैक वनीला और पैचौली की समृद्ध खुशबू।
- हेज़लनट हॉलिडेज़ (Hazelnut Holidays): भुने हुए हेज़लनट, सी-सॉल्ट, व्हिप्ड क्रीम और वनीला वफ़ल की मिठास का मेल।
टाइटन कंपनी में फ्रेगरेन्सेज़ एंड एक्सेसरीज़ डिविज़न के सीईओ श्री मनीष गुप्ता ने इस लॉन्च पर कहा कि आज के युवा ऐसी खुशबुएं पसंद करते हैं जो उनके व्यक्तित्व से मेल खाएं और नए अनुभव प्रदान करें। यह नया कलेक्शन मात्र ₹895 की किफायती कीमत पर प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ब्यूटी आउटलेट्स पर उपलब्ध है।
