बैरसिया कृषि उपज मंडी में इन दिनों अव्यवस्थाओं के चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी के दो शेड में डेंटिंग-पेंटिंग का काम चलने के कारण कृषि उपज की खरीदी नहीं हो रही है। ऐसे में खरीदी के लिए उपलब्ध शेड की संख्या कम होने से भीड़ बढ़ रही है और किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
किसानों की परेशानी को देखते हुए मंडी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जिन शेड में डेंटिंग-पेंटिंग का काम चल रहा है, वहां कुछ दिनों के लिए काम रोककर खरीदी व्यवस्था सुचारु रखी जा सकती थी। इसके बावजूद मंडी सचिव द्वारा डेंटिंग-पेंटिंग के काम को प्राथमिकता दिए जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
मंडी में खरीदी व्यवस्था प्रभावित होने से किसानों को इंतजार और भीड़ का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या डेंटिंग-पेंटिंग का काम कुछ दिनों के लिए टालकर किसानों की उपज की खरीदी जारी नहीं रखी जा सकती थी? अब देखना होगा कि मंडी प्रबंधन किसानों की परेशानी दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है।
