इब्राहिम शेरानी के पदभार ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में मुस्लिम कार्यकर्ता शामिल हुए। शेरानी ने दावा किया कि मुस्लिम समाज का बीजेपी से जुड़ाव लगातार बढ़ रहा है।
वहीं, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसने मुस्लिमों को सिर्फ ‘पाना-पिंचिस’ थमाई। उन्होंने बीजेपी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ नीति का भी जिक्र किया।
