- ऑफ़र्स में 100% लोन डिस्काउंट, शून्य-ब्याज (Zero-Interest) वाहन ऋण लाभ और सोने के सिक्के शामिल
- यह अभियान 05 अक्टूबर, 2026 से शुरू होकर दो महीने की अवधि तक चलेगा
मुंबई: भारत के अग्रणी वित्तीय सेवा प्रदाताओं में से एक, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (“महिंद्रा फाइनेंस”) ने आज “शुभ उत्सव 2026: त्योहार तरक्की का” (Shubh Utsav 2026, Tyohaar Tarakki Ka) लॉन्च करने की घोषणा की। यह दो महीने तक चलने वाला एक त्योहारी अभियान है, जिसमें विभिन्न ऋण श्रेणियों में आकर्षक ऑफर पेश किए गए हैं।
इस अभियान के तहत चुनिंदा कार लोन और ट्रैक्टर लोन ग्राहकों के लिए 100% लोन डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा, इसमें पात्र ऋण श्रेणियों के तहत शून्य-ब्याज वाहन ऋण (Zero-Interest Vehicle Loans) के लाभ और सोने के सिक्के भी शामिल हैं।
ये ऑफर कार, ट्रैक्टर, पुरानी कार (Pre-owned Car), व्यावसायिक वाहन (Commercial Vehicle) और पर्सनल लोन श्रेणियों में उपलब्ध हैं। ‘शुभ उत्सव 2026’ की शुरुआत 05 अक्टूबर, 2026 से हो चुकी है और यह दो महीने की अवधि के लिए पूरे भारत में उपलब्ध रहेगा।
ये ऑफर लागू पात्रता मानदंडों, चयन प्रक्रिया और नियमों व शर्तों के अधीन होंगे।
ग्राहक ‘शुभ उत्सव 2026’ के संबंध में विस्तृत जानकारी https://www.mahindrafinance.com/shubh-utsav पर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन फिल्म यहाँ देखें:
- (YouTube): https://youtu.be/jHxp84bAMrk
