व्यक्ति को मारी छुरी
भोपाल के मोती मस्जिद चौराहे पर बैरिकेड के पास रॉन्ग साइड से घुसने को लेकर विवाद हो गया।
विवाद के दौरान तीन आरोपियों ने एक व्यक्ति पर छुरी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला तलैया थाना क्षेत्र का है।
सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और फरार तीनों आरोपियों की तलाश की जा रही है
