मालिक दुबई से लौटा तो खुला राज, बैंक की रिकवरी टीम पहुंची तो सामने आया पूरा खेल
भोपाल में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहांगीराबाद स्थित पठान स्टील के गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी ने बैंक को गोदाम अपना बताकर लाखों रुपये का लोन ले लिया और फिर फरार हो गया।
मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कर्मचारी ने बैंक को दिखाने के लिए अपने नाम का बोर्ड बनवा रखा था। जब बैंक के कर्मचारी जांच या वेरिफिकेशन के लिए आते, तो वह अपने नाम का बोर्ड गोदाम पर लगा देता था। बैंक कर्मचारियों के जाने के बाद बोर्ड हटाकर छिपा दिया करता था
गोदाम पठान स्टील के नाम से संचालित है। मालिक फरहान के दुबई से लौटने के बाद जब बैंक की रिकवरी टीम गोदाम पहुंची, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।
मालिक ने कर्मचारी की शिकायत जहांगीराबाद थाने में की है। फिलहाल,जहांगीराबाद पुलिस कर्मचारी को अब तक पकड़ नहीं पाई
